कासिमाबाद : योगी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां बताने के लिए भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली, अपराध मुक्त यूपी का किया दावा



कासिमाबाद। भाजयुमो के तत्वावधान में मंगलवार को बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार की 8 सालों की उपलब्धियों का बखान किया। जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बहादुरगंज स्थित चंडी धाम से शुरू होकर कासिमाबाद चौराहे पर खत्म हुई। इस दौरान पूरे रास्ते मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा व योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। रैली खत्म होने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि 8 साल में प्रदेश सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है। कहा कि सरकार ने बड़े से बड़े अपराधियों को जेल भेजने का काम किया या फिर वो भगवान को प्यारे हो गए। कहा कि प्रदेश की विकासोन्मुख योगी सरकार ने प्रदेश में निवेश का माहौल पैदा किया है। गड्ढा मुक्त व मजबूत सड़कें अब चमचमा रही हैं और गरीब नौजवान किसान को उनका हक मिल रहा है। कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि सभी समाज का हित भाजपा में ही निहित है। इस मौके पर नीरज पांडेय, संतोष कुशवाहा, मयंक राय, प्रफुल्ल सिंह, अमरनाथ शर्मा, मनीष तिवारी, मोती बिंद, दीपक लाल, आनंद मौर्य, नंदलाल यादव, अनुराग शर्मा, कंचन गिरी, उदय यादव, भीम दुबे आदि रहे।