गाजीपुर : पूरे जिले में भाजपा ने धूमधाम से मनाई 134वीं अंबेडकर जयंती, कहा - पंचतीर्थ बनाकर भाजपा ने दिया बाबा साहब को सम्मान



गाजीपुर। भाजपा द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले भर में मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमाओं पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और विचार गोष्ठी में बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश का पूज्य पवित्र ग्रंथ है। कहा कि बाबा साहब के सम्मान के लिए भाजपा ने उनके जीवन से जुड़े स्थानों को विकसित कर पंचतीर्थ बनाया है। कहा कि विकसित भारत का सपना बाबा साहब के सिद्धांतों पर चल कर ही प्राप्त कर सकते हैं। भानुप्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए शिक्षा ग्रहण किया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी सोच और सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस मौके पर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, विनोद अग्रवाल, साधना राय, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, वीरेन्द्र चौहान, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू आदि रहे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इसी क्रम में लंका स्थित अम्बेडकर पार्क में भी भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुनील सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिंद, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, योगेश सिंह, अनुराग सिंह, रूपेश सिंह, किरन सिंह, शिवम त्रिपाठी, शशांक राय, हर्षित सिंह, शशिकांत शर्मा आदि रहे। इसके बाद लंका से कचहरी मार्ग स्थित अम्बेडकर पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका सकलेनाबाद में भाजपा द्वारा कैम्प लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर रासबिहारी राय, अविनाश सिंह, सोमेश मोहन राय, नन्दू कुशवाहा, रुपेश सिंह, योगेश सिंह, रामेश्वर तिवारी, वरुण प्रकाश गुप्ता, आनन्द गुप्ता, शशांक राय, राजन प्रजापति आदि रहे। इसके अलावा बबेड़ी में भी आयोजन हुआ। गुड्डू राम, ब्रजेश कुमार आदि रहे।



