सैदपुर : पढ़ाई कर भविष्य बनाने की उम्र में राहगीरों से छिनैतियां करते थे नाबालिग बदमाश, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार



सैदपुर। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में राहगीरों से छिनैती करने वाले दो नाबालिग बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक व्यक्ति से छीनी गई मोबाइल बरामद हुई है। जिसके बाद दोनों को संबंधित धाराओं में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सूचना के आधार पर एसआई संतोष यादव ने कां. प्रमोद यादव व आशीष कुमार के साथ बहरियाबाद अंडरपास में चेकिंग शुरू की। उसी समय बाइक से दो संदिग्ध आते दिखे। उन्हें रोकने पर वो भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ा और लेकर थाने आए। तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुए। उन्होंने अपना नाम आशीष पुत्र आजाद चंद्र राम व संदीप कुमार पुत्र विनोद राम निवासी मलिकशाहपुर बताया। उन्होंने बताया कि वो क्षेत्र में राहगीरों से छिनैती करते हैं। उनके पास से मिले दो में से एक मोबाइल छिनैती का ही था। बताया कि बीते 10 अप्रैल अपने तीसरे साथी खूंटा के साथ मिलकर उन्होंने नसीरपुर में इस मोबाइल की छिनैती की थी। इस बाइक को उस घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त किया गया था। जिसके बाद दोनों को संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया।