गाजीपुर : स्थापना से लेकर अब तक के भाजपा कि सफर की लगाई गई प्रदर्शनी, कार्यकर्ताओं ने अवलोकन कर जाना इतिहास



गाजीपुर। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर चल रहे कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को नगर के शास्त्रीनगर स्थित हरिहर पैलेस में स्थापना दिवस प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फीता काटकर किया। कहा कि 6 अप्रैल 1980 से अब तक भाजपा के गौरवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर आज की इस प्रदर्शनी में लगाया गया है। कहा कि इसमें पार्टी के लम्बे संघर्षों तथा गौरव गाथाओं का वर्णन है। हमारे महामनीषियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमिट कहानी है, जिसका अवलोकन करके हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के इतिहास, सभ्यता और संस्कृति से परिचित होगा। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पार्टी के नीतियों, सिद्धांतों, उपलब्धियों व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। कहा कि ये प्रदर्शनी न सिर्फ भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पार्टी के महामनीषियों की सोच, विचार, त्याग, तपस्या और परिश्रम भरे संघर्षों को दर्शाती यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारे हर एक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम करेगी। इस मौके पर सुनील सिंह, रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, मुन्ना राय, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अर्जुन सेठ, धर्मेंद्र पांडेय, रुपेश सिंह, सोमेश राय, अनिल वर्मा आदि रहे।