सैदपुर : औड़िहार बस स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने फोरलेन पार कर रही वृद्धा को रौंदा, मौत के बाद मचा हाहाकार





सैदपुर। थानाक्षेत्र के औड़िहार बस स्टैंड पर रविवार को गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पार कर दूसरी तरफ जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी आयी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद रविवार की दोपहर 2 बजे पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। औड़िहार क्षेत्र के पटना गांव निवासिनी 70 वर्षीय पन्ना देवी पत्नी स्व रामदुलार निषाद अपने घर से औड़िहार बाजार जाने के लिए निकली। गांव से तो वो पैदल ही सड़क के किनारे-किनारे औड़िहार तक आयी। यहां जैसे ही वो फोरलेन को पार कर रही थी, उसी समय एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया उन्हें रौंदते हुए फरार गई। इस दौरान चार पहिया ने पहले उन्हें इतनी बुरी तरह से टक्कर मारी कि वो उछलकर दूर जा गिरी। इसके बाद उनकी मौत हो गयी। इधर घटना के बाद चार पहिया मौके से फरार हो गया। पुलिस व मौके पर जुटी भीड़ उन्हें लेकर सीएचसी आयी, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और थाने लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वो अपने पीछे 4 पुत्र थे, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। एक पुत्री भी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : दुल्लहपुर-सादात रेलखंड पर 25 व 26 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे स्पीड ट्रॉयल, रेलवे ने दिया निर्देश
जखनियां : संयुक्त किसान मजदूर की हुई बैठक, सरकार के खिलाफ जल्द ही बड़े आंदोलन का दिया संकेत >>