बहरियाबाद : अकबरपुर में दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजी को किया लहूलुहान, मचा हड़कंप





बहरियाबाद। थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजी को लाठी डंडे से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद खून से लथपथ पीड़ित थाने पर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें मिर्जापुर पीएचसी पर उपचार के लिए पहुंचाया। इसके बाद कईयों के खिलाफ तहरीर दी। गांव निवासी घायल राजेश ने बताया कि वो अपने घर पर मौजूद था। बताया कि उसी समय मनबढ़ किस्म के 10-12 लोग गोल बनाकर लाठी-डंडा लेकर आए और घर में घुसकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पीड़ित 35 वर्षीय राजेश यादव के माथे पर व उसकी भतीजी 18 वर्षीय आंचल यादव के सिर पर गम्भीर चोटें आईं। जिससे वो दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। इधर पीटने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने जाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार्यवाही की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : 9 अप्रैल को गाजीपुर पहुंचेगी जन अधिकार पार्टी की संविधान बचाओ भाईचारा बनाओ यात्रा, दो दिनों तक होंगे कार्यक्रम
बहरियाबाद : खाजेपुर के प्राथमिक स्कूल का दरवाजा व ताला तोड़कर हजारों रूपए कीमत के सामान चोरी >>