गाजीपुर : 9 अप्रैल को गाजीपुर पहुंचेगी जन अधिकार पार्टी की संविधान बचाओ भाईचारा बनाओ यात्रा, दो दिनों तक होंगे कार्यक्रम





गाजीपुर। पूर्व सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में चल रही संविधान बचाओ भाईचारा बनाओ यात्रा आगामी 9 अप्रैल को गाजीपुर में पहुंचेगी और दो दिनों तक जिले में ही विभिन्न जगह कार्यक्रम करेगी। जिलाध्यक्ष रंगजी कुशवाहा ने बताया कि तय कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल को सुबह गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करने के बाद सुबह साढ़े 8 बजे औड़िहार में आगवानी की जाएगी। इसके बाद वहां से यात्रा का स्वागत करते हुए 9 बजे तहसील मुख्यालय पर स्वागत किया जाएगा। जहां वो लोगों को संबोधित करेंगे। वहां से यात्रा रवाना होगी और सुबह 10 बजे पियरी पहुंचेगी। जहां स्वागत होगा। वहां से 11 बजे पहाड़पुर कलां में स्वागत होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे बरहपुर में पहुंचने पर वहां स्वागत किया जाएगा और वो लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे चोचकपुर में स्वागत के बाद दोपहर 1 बजे करंडा में स्वागत के बाद वहां लोगों को संबोधित करेंगे। वहां से दोपहर 2 बजे मैनपुर में स्वागत व 3 बजे आदर्श बाजार में स्वागत के बाद लोगों को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे यात्रा गाजीपुर पहुंचेगी। जहां शहर भ्रमण के बाद पीजी कॉलेज से कचहरी, महुआ बाग, लंका होते हुए यात्रा छावनी लाइन स्थित सम्राट पैलेस में पहुंचेगी। जहां यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद गुरूवार को सुबह 9 बजे शेखपुर जंगीपुर में सम्राट अशोक स्तंभ का शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे गाजीपुर घाट पर स्वागत होगा, जहां वो संबोधित करेंगे। इसके बाद साढ़े 10 बजे कठवा मोड़ पर, 11 बजे सुसुंडी में, साढ़े 11 बजे कासिमाबाद में, दोपहर साढ़े 12 बजे अलावलपुर में, डेढ़ बजे जहूराबाद में, ढाई बजे बाराचंवर में, 3 बजे कामूपुर में, साढ़े 3 बजे लट्ठूडीह में व शाम 4 बजे ताजपुर डेहमा में स्वागत व सम्बोधन के बाद यात्रा बलिया के लिए रवाना हो जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मरदह : भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के पूर्व टेक्निशियन संदिग्ध हाल में 6 दिनों से गायब, नहीं लगा सुराग
बहरियाबाद : अकबरपुर में दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजी को किया लहूलुहान, मचा हड़कंप >>