करंडा : शताब्दी न्यूज की खबर के चलते 24 घंटों में अपने परिजनों से मिला मासूम, कई घंटों से था गायब





करंडा। शताब्दी न्यूज की खबर के बदौलत एक बार फिर से 24 घंटों के अंदर मासूम अपने परिजनों से मिल सका है। आंखों के तारे को दोबारा देख परिजनों की आंखें भर आईं। थानाक्षेत्र के मेदनीपुर बाजार में बुधवार की सुबह लावारिस हाल में करीब 7 साल का एक मासूम मिला था। वो बोल नहीं पा रहा था। जिसके चलते उसकी कोई पहचान भी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद शताब्दी न्यूज ने उसे प्रमुखता से प्रसारित किया। इसके कुछ ही घंटों बाद उसके परिजनों को भी बच्चे का पता चला तो वो भागे हुए थाने पहुंचे। पिता अनिल कुमार ने बेटे को देखते ही गले से लगा लिया। उसका नाम पंडित कुमार निवासी बसंत पट्टी बताते हुए कहा कि वो सुबह से ही गायब था। जिसके लिए उसकी काफी तलाश किए लकिन पता नहीं चल सका। शताब्दी न्यूज का भी आभार जताया। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही पूरी कर पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुहम्मदाबाद : 15 साल की नाबालिग प्रेमिका ने फंदा लगाकर दी जान, पिता ने प्रेमी पर लगाया ऐन मौके पर शादी तोड़ने का आरोप
गाजीपुर : स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवारे का हुआ समापन, जागरूकता के लिए निकली रैली, सीडीओ ने दिलाई शपथ >>