भांवरकोल : नाबालिग किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार





भांवरकोल। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भदौरा निवासी सचिन कुशवाहा पुत्र रघुनाथ कुशवाहा के खिलाफ पूर्व में नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने जसदेवनगर मोड़ से उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई प्रमोद सिंह, आरक्षी बल्लू प्रसाद, सूर्यप्रकाश गुप्ता व मकां दीपमाला रही।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नगरपालिका की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभासद ने ईओ को सौंपा पत्रक
करंडा निवासी दुष्कर्मी के खिलाफ 9 साल बाद आया फैसला, 7 साल की कैद व 5 हजार का जुर्माना >>