सैदपुर : स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मी को तेज रफ्तार टेंपो ने औड़िहार में मारी टक्कर, युवाओं ने बचाई जान, गंभीर हाल में रेफर



सैदपुर। थानाक्षेत्र के औड़िहार में फोरलेन पार करते समय स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मी को तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उधर से गुजर रहे दो युवाओं ने एंबुलेंस को फोन कर उसे अस्पताल भेजा। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सैदपुर नगर क्षेत्र में बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका निजी कंपनी को मिला है। उसी कंपनी के कर्मी के रूप में बरेली निवासी जसमीत सैदपुर नगर में स्मार्ट मीटर लगा रहा था। मीटर लगाने के बाद वो कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने औड़िहार जा रहा था। जिसके लिए वो सड़क पार कर रहा था। उसी समय तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उधर से गुजर रहे सैदपुर के बैंक मुहल्ला निवासी शुभम मोदनवाल व शुभम कमलापुरी ने मानवता दिखाते हुए एंबुलेंस को बुलाकर सीएचसी भेजा। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।