जखनियां : इंटर व पीजी कॉलेज के मेधावियों का हुआ सम्मान समारोह, 400 बच्चों को मिली साइकिल





जखनियां। क्षेत्र के अलीपुर मंदरा स्थित स्व. रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज व माता तेतरा देवी सच्चिदानंद गर्ल्स कॉलेज में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पारसनाथ राय ने शिक्षा के महत्व पर बोलते हुए कहा कि हम अपने ज्ञान की बदौलत पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय अपने समय में 10 किलोमीटर लंबे व 5 किलोमीटर चौड़े क्षेत्रफल में था। जहां 10 हजार छात्र पढ़ते थे। उस समय भी प्रतिभा के आधार पर ही नामांकन होता था। कहा कि सातवीं सदी के समय में भी 300 छात्रावास नालंदा विश्वविद्यालय में बनवाए गए थे। वो कुछ इस तरह से बनवाए गए थे कि बीमार होने पर भी वो छात्र कमरे के अंदर बैठकर भी पढ़ाई कर सकता था और इस बात का इतिहास गवाह रहा है। कहा कि वहां पढ़ने के लिए पूरे एशिया के छात्र आते थे और उस समय भारत विश्व गुरु हुआ करता था। कहा कि शिक्षा के महत्व व प्रेरणा आजादी के पूर्व ही महामना से मिली। तब संत महात्माओं ने शिक्षा के लिए अलख जगाना शुरू किया और समाज को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर संस्थाएं खोली गईं। आज शिक्षा में जो भी गिरावट आई है, उसकी वजह कुछ अयोग्य लोगों की छोटी मानसिकता है। कहा कि निजी विद्यालयों के अथक प्रयास से अभिभावकों का निजी विद्यालयों पर विश्वास बढ़ा है। कहा कि आज सबसे कमी योग्य शिक्षकों की है। इसके बाद बच्चों के लिए डिजिटल कक्ष का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके बाद कॉलेज के 400 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में साइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, अभिनव सिन्हा, जिपं अध्यक्ष सपना सिंह, मनोज सिंह, दयाशंकर सिंह, बृजेंद्र राय, चंद्रभाल मिश्रा, राजेश भारद्वाज, अनिल पांडे, प्रमोद वर्मा, दुर्गा प्रसाद, राम जायसवाल, एसडीएम रवीश गुप्ता, रामनगीना यादव आदि रहे। अध्यक्षता भानुप्रताप सिंह व संचालन प्रबंधक अटल सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : आकाशीय बिजली गिरने से आंखों के सामने इकलौते पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, मां गंभीर रूप से झुलसी, भैंस भी मरी
सैदपुर : श्रीराम जानकी मंदिर में शुरू होगा 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञानयज्ञ >>