जंगीपुर : भट्ठे पर ईंट पथाई कर रहे भाई-बहनों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों गंभीर रूप से झुलसे





जंगीपुर। थानाक्षेत्र के अरखपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान सगे भाई-बहनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद दोनों को फौरन उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। बिहार के गया जिला निवासी 25 वर्षीय बबलू मांझी अपनी बहन 22 वर्षीय पूजा मांझी के साथ गांव स्थित आरके ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता है। गुरूवार की दोपहर में भी वो दोनों काम कर रहे थे। उसी समय बारिश होने लगी तो वो बचने के लिए कमरे की तरफ भागे। तभी आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद दोनों को फौरन जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : श्रीराम जानकी मंदिर में शुरू होगा 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञानयज्ञ
जंगीपुर : सपा सांसद ने भाजपानीत सरकारों पर किया हमला, युवाओं से की एकजुटता की अपील >>