दिलदारनगर : आइसक्रीम फैक्ट्री में अवैध रूप से लगे ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट मामले में एक पीड़ित की मौत, मचा कोहराम



दिलदारनगर। बीते 9 मार्च को आइसक्रीम फैक्ट्री में अवैध रूप से लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के ब्लास्ट करने से झुलसे युवक की आखिरकार मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि उक्त आइसक्रीम फैक्ट्री में बिजली कर्मी की मदद से अवैध रूप से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। उक्त ट्रांसफॉर्मर के लगाते ही वो ब्लास्ट हो गया था। जिसके चलते गंभीर रूप से झुलसे उसिया निवासी महताब खान 35 पुत्र तौआब खान सहित साहिल, कृष्णा राजभर व महताब खान पुत्र स्व. दाउद का वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन महताब ने अब जाकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी तबस्सुम सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक महताब की शादी अभी 6 माह पूर्व बीते अक्टूबर में ही तबस्सुम से हुई थी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज