गाजीपुर : जहूराबाद, सदर, मोहम्मदाबाद व जमानियां के भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलनों का हुआ आयोजन



गाज़ीपुर। भाजपा के स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह में बुधवार को विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के दूसरे दिन सदर, जहूराबाद, जमानियां और मुहम्मदाबाद विधानसभाओं के सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित किए गए। इसी क्रम में नंदगंज के राधिका पैलेस में सदर विधानसभा का सम्मेलन आयोजितहुआ। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए निहित संस्कारों के मजबूत आधार पर सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से करती रहती है। कहा कि अगर देखा जाए तो संवैधानिक अधिकारों में निहित समस्त मूल्यों के पालन में अगर किसी राजनैतिक दल का कार्यकर्ता सबसे आगे है तो वो भाजपा का कार्यकर्ता है। कहा कि अनुशासन और जनसेवा के साथ नागरिक कर्तव्यों के पालन में हमारी एक विशिष्ट पहचान है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजाद भारत में देश के सामने जो सबसे मूल समस्या उभरकर सामने आई, वो थी देश के एकता और अखंडता को बनाए रखना। सत्ता के लालची लोग सत्ता लोभ में राजनीतिक तुष्टिकरण के साथ देश को टुकड़े-टुकड़े करने को व्यग्र थे लेकिन राष्ट्रवादी महामनीषियों ने जनसंघ व बाद में भाजपा का गठन कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बलिदान होना पसन्द किया लेकिन झुकना पसंद नहीं किया। राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा समाजसेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से लगातार काम कर रही है। आज बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सोच और सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, काशी चौहान, प्रीति गुप्ता, राणा सिंह, बलवंत बिंद, अभिनव सिंह, साधना राय आदि रहे। संचालन विनीत शर्मा व आभार अच्छेलाल गुप्ता ने ज्ञापित किया।
इसी क्रम में मुहम्मदाबाद के देव पैलेस में सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जनसंघ व बाद में बनी भाजपा ने लोकतंत्र व देशहित में त्याग, तपस्या व बलिदान के चरित्र व्यवहार का सदैव पालन किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा ने स्थापना काल से ही अपने कार्य व्यवहार से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर पीयूष राय, आनंद राय मुन्ना, अवधेश राय, रविंद्र राय, धनेश्वर बिन्द, सतीश राय आदि रहे। अध्यक्षता जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार व संचालन शशांक शेखर राय ने किया।
इसी क्रम में दिलदारनगर के नगर पंचायत हाल में आयोजित जमानियां के सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान राष्ट्रवादी संगठन है, जहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता और क्षमता का धनी होता है। पारसनाथ राय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सर्वाधिक ऊर्जावान तथा विवेक विचार का धनी होता है। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षो में देश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। इस मौके पर इतवारी राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुरली कुशवाहा, ब्रह्मदेव खरवार, संदीप बिन्द, तारकेश्वर वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, अमित सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा आदि रहे। संचालन पंकज राय ने किया।
इसी क्रम में जहूराबाद के सुरवत स्थित कौशिक महाविद्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जितेंद्र नाथ पाण्डेय, राजेश राजभर आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अखिलेश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, धर्मेन्द्रनाथ राय, सानंद सिंह, राकेश तिवारी, शुभांशु मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, संतोष गुप्ता, मयंक राय, धनंजय चौबे, दीना ठाकुर आदि रहे। संचालन श्यामराज तिवारी व आभार पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने ज्ञापित किया।