महाराष्ट्र में भी सेवा दे रहा पूर्वांचल का सामाजिक संगठन, नवभारत सेवा ट्रस्ट ने मुंबई में 100 लोगों के लेंस का कराया निःशुल्क प्रत्यारोपण





सैदपुर। पूर्वांचल के प्रमुख सामाजिक संगठन नवभारत सेवा ट्रस्ट द्वारा महाराष्ट्र में भी सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के नाला सोपारा में लोगों के लिए आंखों के निःशुल्क जांच व मोतियाबिंद का आपरेशन करते हुए निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। जिसमें अनुभवी चिकित्सकों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र के 100 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. रामअवध यादव ने बताया कि पूर्वांचल में नवभारत सेवा ट्रस्ट बीते 5 सालों से लगातार सेवा कार्य करती आ रही है। नालासोपारा के अध्यक्ष अमित भागवत द्वारा ट्रस्ट के कार्यालय में ये शिविर लगवाया गया। डॉ. रामअवध ने बताया कि टीम के सभी सदस्य लगातार आमजन की सेवा में लगे रहते हैं। बताया कि ये ट्रस्ट स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जागरूकता कार्यक्रम लगातार पूर्वांचल के कई जिलों में करता आ रहा है। बताया कि नवभारत सेवा ट्रस्ट को पूर्वांचल के कई संगठनों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। ट्रस्ट के सहयोग से निरन्तर अभावग्रस्त लोगों के सहयोग के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा धन इकट्ठा करके शादी अनुदान, निःशुल्क कोचिंग, पौधरोपण, जल संरक्षण आदि अभियान चलाने के साथ ही मलिन बस्तियों में भोजन व राशन भी पहुंचाए जाते हैं। सर्दियों में गर्म कपड़े व जूते आदि का वितरण भी किया जाता है। अध्यक्ष रामअवध यादव ने बताया कि जल्द ही सामूहिक शादी कराने और बेटी बचाओ अभियान की तर्ज पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर भागवत यादव, सोनू, गोलू आदि मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर पहुंचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी, भव्य स्वागत के साथ ही वृद्धाश्रम में किया गया फल व खाद्य सामग्री का वितरण
2 लाख 90 हजार रूपए बेच दिया गया इब्राहिमपुर का ‘प्राथमिक विद्यालय’ >>