बकरी चराने गई दिव्यांग संग मनबढ़ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी दिव्यांग युवती संग गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने उसके खेत में ही दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद रोती बिलखती युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। एक गांव निवासिनी दिव्यांग युवती बकरी चराने अपने खेत में गई थी। उसे अकेला जाता देख गांव निवासी मनबढ़ मुकेश राजभर उसके पीछे लग गया। इस बीच जैसे युवती अपने खेत में पहुंची, मनबढ़ ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भैंस चरा रहे किशोर पर गिरी आकाशीय बिजली, चली गई जान
विवाह के बाद भी बरकरार प्रेम संबंध पर टोकना बृजेश को पड़ा था भारी, पड़ोसी विवाहिता ने अपने प्रेमी से कराई थी हत्या >>