बाइकों की टक्कर में तीन घायल, बाइक फिसलने से युवक गंभीर


सैदपुर। थानाक्षेत्र के देवचंदपुर गांव में मंगलवार की देररात करीब 2 बजे दो बाइकों की टक्कर में 3 युवक घायल हो गए। जिसके बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चक गौस निवासी विनोद राम 30 पुत्र पन्नालाल व अप्पू कुमार 25 पुत्र कैलाश मंगलवार की रात करीब 2 बजे बाइक से घर जा रहे थे। इस बीच रामपुर मांझा निवासी संजू 30 पुत्र महेंद्र की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। वहीं अहिरौली निवासी जितेंद्र सिंह 42 बाइक से सैदपुर आते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार वर्ल्डग्रीन अस्पताल में चल रहा है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज