आम आदमी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत हुए आनंद





सैदपुर। नगर के वार्ड 5 निवासी आनंद प्रजापति को आम आदमी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एपी सिंह पाल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। आनंद को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने फोन कर आनंद को बधाईयां दीं। आनंद ने अभी एक सप्ताह पूर्व ही पार्टी की सदस्यता ली थी। 21 साल तक सपा में रहने के बाद आप में आए आनंद ने कहा कि वो पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< उपशिक्षा निदेशक ने किया डीएलएड कॉलेजों का औचक निरीक्षण, 3 कॉलेजों को नोटिस जारी, मान्यता प्रत्याहरण की बात से मचा हड़कंप
उत्कृष्ट कार्यों के लिए खानपुर एसओ व कासिमाबाद के आरक्षी को मंत्री व एसपी से मिला मेडल, खानपुर की बहू को भी मिला सम्मान >>