बिरनो : खेत की जुताई करने जा रही महिला को बदमाशों ने किए अश्लील इशारे, विरोध करने पर दो को बुरी तरह से पीटा





बिरनो। थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत जोतने जा रही महिला को अश्लील इशारे करते हुए बदमाशों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे और एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। घटना के 4 दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर 8 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। एक गांव निवासिनी महिला खेत की जुताई करने जा रही थी। उसी समय गांव निवासी गोलू गोड़, शशि गोड़, छोटू गोड़, अमित गोड़, बंटी गोड़, आकाश गोड़, छट्ठू गोड़ व अनिल गोड़ वहां पहुंचे और वहां उक्त महिला को अश्लील इशारे करके छेड़खानी करने लगा। जब महिला व उसके साथ मौजूद पुरूष ने विरोध किया तो बदमाशों ने गालियां देते हुए उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जब आसपास के लोग जुट गए तो बदमाश वहां से भागे। घटना के बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बता दें कि महिला का आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : वक्फ कानून की खूबियां समझाने पहुंचीं भाजपा की प्रदेश मंत्री, कहा - कानून को लेकर कुछ लोग समाज को कर रहे भ्रमित
बहरियाबाद : अनुयायियों ने मानव एकता दिवस के रूप में मनाई निरंकारी बाबा की पुण्यतिथि, लोगों ने किया याद >>