नंदगंज : महाराजगंज में शौच करने गए अधेड़ की ट्रेन के धक्के से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम





नंदगंज। सदर थानाक्षेत्र के महाराजगंज में अधेड़ की बीती रात ट्रेन के धक्के से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त महाराजगंज गांव निवासी जयनाथ राम (59) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे वो शौच के लिए गए थे। काफी देर होने पर घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगे। तभी उनकी लाश रेलवे ट्रैक के पास मिली। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार की जीविका चलाता था। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण, मलेरिया किट से अपने सामने कराई मरीज की जांच
जखनियां : शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, धू-धूकर जलने लगा ट्रांसफॉर्मर, आपूर्ति ठप >>