सैदपुर : राज्यमंत्री ने काटा दो प्रतिष्ठानों का फीता, पिता का स्केच देखकर हो गए खुश, पहलगाम हिंसा पर भी दिया बयान





सैदपुर। नगर के दो नए प्रतिष्ठानों का प्रदेश के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि नगर के आईसीआईसीआई बैंक के सामने स्थित सिया फॉर्मास्यूटिकल्स का भव्य उद्घाटन करने के साथ ही जौहरगंज में जीवन ज्योति बाल चिकित्सालय का उद्घाटन किया। सबसे पहले वो जौहरगंज पहुंचे। वहां उद्घाटन के बाद सिया फॉर्मास्यूटिकल्स पर पहुंचे और वहां वीडीए सदस्य अंबरीष सिंह भोला, प्रो. सानंद सिंह व हाफेड के संजय सिंह के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। फीता काटने के पूर्व वहां पर ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा भजन करके आराधना की गई। फीता काटने के बाद सिया फॉर्मास्यूटिकल्स के विमल स्वरूप ने उनका माल्यार्पण का प्रयास किया। लेकिन राज्यमंत्री ने ये कहते हुए मना कर दिया कि पहलगाम में हुई हिंसा के चलते हम सभी दुखी हैं। ऐसे में अपना माल्यार्पण कैसे कराएं। इसके बाद विमल स्वरूप ने राज्यमंत्री को उनके पिता का हाथ से बनाया हुआ स्केच आदि भेंट किया। पिता का स्केच देखकर वो खुश हो गए और इसके लिए आभार जताया। इसके बाद उन्होंने फॉर्मास्यूटिकल्स की सराहना करते हुए कंपनी के बारे में जानकारी ली और शुभकामना दी। इसके बाद यहां से रवाना हो गए। इसी क्रम में जौहरगंज में भी बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने फीता काटकर व शिलापट्ट से पर्दा हटाकर किया। कहा कि कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है। इसके बाद अस्पताल का जायजा लिया। वहां पत्रकारों द्वारा पूछने पर कहा कि मोदी सरकार में जम्मू कश्मीर के हालात बहुत सुधर गए हैं। कहा कि पर्यटन स्थलों की भीड़, स्कूल कालेज और खेल के मैदानों में युवाओं की प्रतिस्पर्धा देश विरोधी ताकतों को अच्छी नहीं लगी। जिसके लिए कश्मीर का माहौल खराब करने और कश्मीरी लोगों की रोजी रोटी को बंद करने के लिए ऐसा जघन्य अपराध किया गया है। कहा कि आज पूरा देश सदमे और गुस्से में है। सेना के जवान बदला लेने के लिए तैयार हैं। आतंकियों और उनके सरपरस्तों को अबकी बार ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी कई पीढ़ियां याद रखेंगी। संचालक डॉ एके चौबे ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग व आयुर्वेद को नियमित अपने जीवन शैली में लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभासद हिमांशु सोनी, सुधीर पाटिल, रघुवंश सिंह, डॉ आरिफ़, डॉ शहजाद, विश्वेश पांडेय, विकास कुमार, अमित चौबे, संजीत चौबे, श्रवण मिश्र, शशांक आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भीमापार : बिजरवां में नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक सवार से लूटी ढाई लाख की चेन, बाजार से कर रहा था पीछा
जखनियां : जुलूस निकालकर अधिवक्ताओं ने फूंका पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला, सरकार से की मांग >>