जखनियां : शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, धू-धूकर जलने लगा ट्रांसफॉर्मर, आपूर्ति ठप





जखनियां। स्थानीय कस्बे के बाजार में नहर मार्ग पर लगा ट्रांसफॉर्मर बीती रात शार्ट सर्किट होने के चलते धू-धूकर चलने लगा। जिसके चलते हड़कंप मच गया। वहीं पूरे क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाया। बाजार में विभाग ने 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया है। उसमें देररात में अचानक शार्ट सर्किट व तेज आवाज के साथ आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जलने लगा। घटना के बाद आनन फानन में उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति ठप कराई गई। वहीं घटना के बाद बाइक से दमकल कर्मी पहुंचे लेकिन तब तक ट्रांसफॉर्मर का पार्ट जलकर राख हो गया था। अगलगी के दौरान आग की लपट इतनी विकराल थी कि 200 मीटर दूर ही खड़े होकर लोग देख रहे थे। पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं थी। बाद में मौके पर जेई अशोक सिंह लाइनमैन के साथ पहुंचे। बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए रिपोर्ट बनाकर वर्कशॉप भेजी गई है। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर मंगाकर लगवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : महाराजगंज में शौच करने गए अधेड़ की ट्रेन के धक्के से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सादात : बजाज फाइनेंस के मैनेजर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद मचा कोहराम >>