बिरनो : अवैध कट से फोरलेन पार कर रहे 2 सरकारी कर्मियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर


बिरनो। थानाक्षेत्र के भड़सर चट्टी स्थित वाराणसी-गोरखपुर फ़ोरलेन के अवैध कट से सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लखनऊ निवासी ऋतिक श्रीवास्तव व विक्रम गुप्ता जलनिगम में कर्मचारी हैं। वो हाईवे पर बने एक अवैध कट से होकर दूसरी तरफ जाना चाह रहे थे। जिसके चलते उनकी बाइक एकदम से सड़क पर आड़ा-तिरछा होकर खड़ी थी। उसी समय तेज रफ्तार चार पहिया ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया। बता दें कि इस अवैध कट पर कई जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।