सादात : कंप्यूटर कोचिंग के छप्पर में लगी आग से मचा हड़कंप, काफी मशक्कत के बाद बुझ सकी आग





सादात। नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित नाइस कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के टीन शेड पर रखे हुए छप्पर में बुधवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने तत्काल प्रयास करते हुए आग पर काबू पा लिया। बुढ़ानपुर निवासी आशीष तिवारी कोचिंग सेंटर चलाता है। अंदर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों को काफी गर्मी होने के चलते वो वहां पंखा लगवा रहा था। जिसके लिए टीनशेड के सपोर्ट के लिए लोहे की पाइप में वेल्डिंग की जा रही थी। इस बीच टीनशेड गर्म होने से उस पर रखे गए छप्पर व अंदर लगे परदे में आग लग गई और तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग तेज हो गई। घटना के बाद अंदर पढ़ने वाले कुल 40 में से कुछ ही बच्चे मौजूद थे। जिसके चलते वो शोर मचाते हुए बाहर भागे। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इधर सूचना पाकर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बिरनो : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, पोते की हालत गंभीर
बिरनो : अवैध कट से फोरलेन पार कर रहे 2 सरकारी कर्मियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर >>