गाजीपुर : अब जिले की सड़कों पर नहीं चलेगी अवैध ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, पुलिस ने 116 ई-रिक्शा किए सीज, 360 का किया चालान





गाजीपुर। बीते दिनों जिले के कई हिस्सों में मनमाने ढंग से टोटो चलाने के चलते हुए दुर्घटनाओं व जाम की समस्या के बाद अब पुलिस ने इसमें एक्शन लिया है। इस मामले में जिले में चल रहे अवैध ई-रिक्शों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसमें पहले ही दिन कुल 116 ई-रिक्शों को जहां सीज कर दिया गया, वहीं 360 ई-रिक्शा का पुलिस ने चालान कर दिया। जिसके बाद ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि जिले भर की सभी तहसीलों में ई-रिक्शा चालकों ने आमजन की नाक में दम कर दिया है। सड़कों पर वो ऐसे मनमाने व सरपट चलते हैं, जैसे अन्य कोई वाहन या राहगीर न चलते हों। जिसके चलते कई बार कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके साथ ही मनमानी के चलते आए दिन सड़कों पर भीषण जाम लगते हैं। जिसके बाद आईजी मोहित गुप्ता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद व सीओ सदर शेखर सेंगर सहित यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी खुद सड़कों पर उतर गए। इस दौरान सड़कों पर चल रहे 116 ई-रिक्शा को सीज कर दिया और 360 ई-रिक्शों का चालान कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : ब्लॉक में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने का किया वादा
जमानियां : रेलवे स्टेशन की अधूरी दीवार में लगी लोहे की छड़ों को चोरों ने काटकर किया गायब, तहरीर तक नहीं दे सका रेलवे >>