देवकली : जिले में पहुंची जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा, पार्टी प्रमुख ने पिछड़े व दलित वर्ग के बीच लगाई हुंकार



देवकली। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा व पार्टी प्रमुख शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को भाईचारा बनाओ यात्रा ने गाजीपुर जिले में प्रवेश किया। जिले में प्रवेश करने के बाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान औड़िहार में जिलाध्यक्ष रंगजी कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, राजेश मौर्य, अजय कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। वहां से यात्रा सैदपुर, सेहमलपुर, पियरी, देवकली, पहाड़पुर, बरहपुर से होते हुए करंडा पहुंची। जहां यात्रा का बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान यात्रा के आगे दर्जनों वाहन, बाइकों आदि से सवार होकर कार्यकर्ता नारे लगाते हुए चल रहे थे। देवकली में संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, सहित समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक भागीदारी नहीं मिल सकी है। कहा कि आज तक पूर्ण रूप से आरक्षण भी लागू नहीं किया गया। पार्टी प्रमुख शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि समान भागीदारी के लिए जातिगत जनगणना, एक समान शिक्षा पूरे देश में लागू की जानी चाहिए। कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर सबको शिक्षा एक समान गरीब हो या धनवान, मिलनी चाहिए। कहा कि जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी, लोगों का विकास नहीं होगा। इस मौके पर रामसहाय विश्वकर्मा, डॉ शिवकुमार कुशवाहा, मरजाद मौर्य, लालबहादुर कुशवाहा, सेवा कुशवाहा, वीरेन्द्र मौर्य, मोती मौर्य, पारस मौर्य, राजेन्द्र कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, असलम खान आदि रहे।