सिधौना : छांव में लेटे वृद्ध की मिली लाश, गर्म थपेड़ों से मौत का अनुमान



सिधौना। खानपुर थानाक्षेत्र के उचौरी में वृद्ध का शव लावारिस हाल में गिरा मिला। जिसके बाद सनसनी फैल गई। लोग तत्काल उन्हें लेकर चिकित्सक के यहां गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी शिनाख्त भुंवरपुर निवासी 60 वर्षीय लालजी के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि वो घर में अकेले थे और रोजाना बाजार में आकर समय व्यतीत करते थे। यहां चाय आदि पीने के बाद वो छांव में लेटे थे। इसके बाद शरीर में हरकत न होने पर लोगों ने उन्हें जगाया। इसके बाद अस्पताल ले गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने बताया कि संभवतः इन्हें लू लग गई होगी, क्योंकि सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं और दोपहर में ये हवाएं भीषण गर्म हवाओं के थपेड़ों में बदल गई थीं।