करंडा : मैनपुर-गोशंदपुर मार्ग पर बदमाशों ने रात के अंधेरे में विवाहिता का गला रेतकर फेंका, हड़कंप, दुष्कृत्य की चर्चा


करंडा। थानाक्षेत्र के मैनपुर-गोशंदपुर मार्ग पर लहुलूहान कर फेंकी गई विवाहिता गंभीर हाल में मिली। ये देख हड़कंप मच गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सदर थानाक्षेत्र के मनुआपुर चौकियां निवासिनी 32 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी गुल्लू लहूलुहान अवस्था में करंडा के मैनपुर-गोशंदपुर मार्ग पर मिलीं। बदमाशों ने उनकी हत्या के लिए उनका गला किसी धारदार हथियार से काट दिया था और संभवतः उन्हें मृत समझकर वहीं फेंककर फरार हो गए थे। सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो वे लहूलुहान मृतप्रायः अवस्था में सड़क पर पड़ी थी। ये देखकर हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं लोगों में चर्चा है कि संभवतः बदमाशों ने उनके साथ दुष्कृत्य भी किया है। इस बाबत पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।