जखनियां : बुढ़ानपुर निवासी रेलकर्मी की कानपुर देहात में ट्रेन दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम


जखनियां। क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी रेलकर्मी की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गांव निवासी राजेश यादव पुत्र जुगल यादव को 2017 में रेलवे के ग्रुप डी की नौकरी मिली थी। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर देहात के लालपुर रेलवे स्टेशन पर थी। वो अपनी पत्नी रीना देवी, 2 पुत्र व 2 पुत्रियों के साथ कार्यस्थल पर ही रहते थे। इस बीच वहां ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना गांव में मिली तो उनके कोहराम मच गया। मृतक 3 भाईयों में सबसे छोटे थे। घटना के बाद मृतक का भाई संजय यादव रवाना हो गया है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज