खानपुर : जन संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से जन-जन तक जाने की अपील


खानपुर। क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा स्थित इंटर कॉलेज में जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर ने बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वो एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करें और जन-जन तक जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। इस मौके पर उपाध्यक्ष मिठ्ठू राजभर, अभय सिंह, ज्वाला सिंह राजभर, गुलाब राजभर, सरोज राजभर, ओपी भारती, केशव राजभर, रमापति राजभर, सूबेदार राजभर, गोरख राजभर आदि रहे। संचालन रामनारायण राजभर ने किया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज