सादात : 7 जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसम खाने वाली कलयुगी पत्नी ने शादी के 22 दिन बाद ही दिया धोखा, गांव के ही 2 प्रेमियों संग हुई फरार





सादात। थानाक्षेत्र के एक गांव से ऐसी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जा रहा है। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहिता ने शादी के 22 दिनों बाद ही ऐसा रूप दिखा दिया, जिससे पति का विवाह से विश्वास ही उठ गया। शादी होने के 22 दिन बाद ही कलयुगी पत्नी अपने पति को छोड़कर गांव के ही अपने 2 प्रेमियों संग फरार हो गई। घटना के बाद उसके पति ने थाने में तहरीर दी है। सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 22 दिनों पूर्व शादी की थी। शादी के बाद गांव के ही 2 युवकों ने उसे बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। जिसके चलते 22 दिनों पूर्व 7 जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी ने रात में परिजनों को खाना खिलाया और जब सभी सो गए तो वो अपने उन दोनों प्रेमियों के साथ फरार हो गई। घटना के बाद फरार कलयुगी पत्नी से पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : मनबढ़ ने युवती संग अपनी तस्वीर को फेसबुक पर किया वायरल, गुहार लगाने पीड़िता की मां पहुंची थाने
खानपुर : जन संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से जन-जन तक जाने की अपील >>