औड़िहार : घर के बाहर खड़ी बाइक को हौसलाबुलंद चोरों ने किया गायब
औड़िहार। क्षेत्र के औड़िहार में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित घर के बाहर खड़ी बाइक को हौसलाबुलंद चोरों ने बीती देररात में गायब कर दिया। सुबह घटना का पता चलने पर पीड़ित ने काफी खोजबीन की और फिर पुलिस को सूचना दी। औड़िहार निवासी जितेन्द्र बहादुर सिंह काका का मकान रेलवे स्टेशन के सामने है। बीती रात वो अपनी बाइक घर के बाहर ही लॉक करके सोने चले गए। सुबह जब उठे तो बाइक गायब मिली। ये देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास काफी तलाश की लेकिन नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। उनके पुत्र राजू ने बताया कि उनकी दोनों बाइकें अक्सर घर के बाहर ही खड़ी रहती है। बताया कि पास के कमरे में ही पिता सोते हैं।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज