सैदपुर : मुंसफी में सिविल बार की नवनिर्वाचित कमेटी का हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, सिविल जज ने अध्यक्ष को दिलाई शपथ





सैदपुर। नगर स्थित मुंसफी में सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जूनियर डिविजन के अपर सिविल जज विवेक यादव व जूनियर डिविजन की सिविल जज शिवानी सिंह II का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिलदेव सिंह को जज विवेक यादव ने शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराया। जिसमें जितेंद्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पृथ्वीराज सिंह को महामंत्री, अखिलेश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष व अनुराग पाठक को संगठन मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई। वहीं कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में सत्यकार सिंह बतौर संयोजक, जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र नाथ सिंह, राजकुमार चौहान, नन्हकू सिंह, अशोक यादव, यशवन्त सिंह, संजीव चौबे, राजकुमार, जयहिन्द यादव, रविन्द्र कुमार राज, रुद्रप्रकाश सिंह, अनिल कुमार, जयप्रकाश सिंह, देवाशीष सिंह शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और शुभकामना देते हुए कहा कि वो अपने पद की गरिमा के अनुरूप लगातार कार्य करते रहें। इस मौके पर रामजन्म सिंह यादव, शिवाधार सिंह, राजेंद्र यादव, संतोष यादव, राजनाथ सिंह, जफर आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जिले भर में आए कुल 257 प्रार्थनापत्रों में 32 का हुआ निस्तारण, जमानियां में डीएम-एसपी ने 46 में 5 मामले किए निस्तारित
सैदपुर : महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान स्थिति नियंत्रण करने में सेवा देने के लिए आरएसएस के 45 स्वयंसेवकों का समूह रवाना >>