जखनियां : सामाजिक संस्था ने गरीबों में वितरित किया कंबल, विद्वान व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित





जखनियां। स्थानीय कस्बा स्थित सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण समिति कार्यालय पर कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। जहां पूरे क्षेत्र से आए गरीबों व असहायों में कंबल वितरित किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय विद्वत जन को सम्मानित करने की प्रक्रिया के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रभाल मिश्र को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। श्री मिश्र ने कहा कि समिति द्वारा जखनियां क्षेत्र के विकास एवं जन सामान्य के प्रति सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने की दिशा में शानदार कार्य किया गया है। अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि समिति तहसील के सर्वांगीण विकास एवं जनता की सेवा हेतु संकल्पित है। कहा कि जिन्होंने भी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्नेह व सहयोग प्रदान किया है, वो बधाई के पात्र हैं। इसके बाद भूतपूर्व सैनिक सतिराम सिंह व अच्छेलाल कन्नौजिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्वानंद चौबे, प्रधान नन्दलाल गुप्ता, मंहगू सिंह यादव, गंगाधर पांडेय, बृजेश गौतम, रामरतन राम, रामाधार गिरी, राजेन्द्र पांडेय आदि रहे। संचालन अश्विनी सिंह दीक्षित ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : सरस्वती पूजा का चंदा मांगने घर गए युवकों को बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा, एक के चेहरे पर फेंका खौलता हुआ तेल
गाजीपुर : 19 दिनों बाद सर्दियों की छुट्टियां खत्म, सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल, खुलने का समय बदला >>