शादियाबाद : दहेज हत्या में फरार चल रही आरोपी महिला गिरफ्तार, गई जेल, पति व देवर पहले ही जा चुके हैं जेल





शादियाबाद। विवाहिता संग क्रूरता करने के साथ ही दहेज हत्या जैसे मुकदमे में फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसके पति व देवर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। क्षेत्र के धावा मुतलके फरीदपुर निवासिनी सिंधु यादव पत्नी अर्जुन यादव के खिलाफ दहेज हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उसके पति अर्जुन व अरविंद को पुलिस 15 मार्च को ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं सिंधु यादव अब तक फरार चल रही थी। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। टीम में थानाध्यक्ष वीरेन्द्र बरवार, कां. दिनेश यादव, पीयूष प्रताप राव, मकां जया सिंह व सोनी रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सरकारी कोटे पर अब खाद्यान्न में घटतौली नहीं कर सकेंगे वितरक, सरकार व विभाग ने किया ये ठोस इंतजाम
उत्कृष्ट योगदानों के लिए सैदपुर के दो शिक्षकों व दो बच्चों को बीएसए व डीपीओ ने किया सम्मानित >>