सैदपुर के धान क्रय केंद्र पर खरीद स्थिति का औचक निरीक्षण करने आ धमके एसडीएम, खरीद की गति धीमी होने पर दिया निर्देश





सैदपुर। नगर स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी डॉ पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने खरीद की स्थिति परखी। धान क्रय केंद्रों पर दोपहर करीब 1 बजे पहुंचने पर वहां एक भी किसान नहीं मिला। पता चला कि वहां खरीद का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने किसानों को बुलाकर उनसे धान खरीदने करने का निर्देश दिया। साथ ही मौके से उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया। केंद्र पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि अभी धान क्रय कार्य अपने शुरुआती दौर में है, इसलिए किसान धान बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके अलावा रुचि न लेने का प्रमुख कारण ये है कि अभी आवक उतनी न होने से बाजार में दर कुछ ज्यादा है। जिसके कारण वो बाजारों में बिक्री कर दे रहे हैं। इस पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि वो धान बिक्री के बाबत किसानों को जागरुक करते हुए खरीद कार्य में तेजी लाएं और अपने लक्ष्य के सापेक्ष खरीद का कार्य करें। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र पर क्रय की गति धीमी चल रही है। जिसके बाबत आवश्यक निर्देश दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खाने-पीने की नकली मिठाईयां व सामान आदि बेचने वाले 53 दुकानदारों पर लगा 6 लाख का जुर्माना, हड़कंप
सैदपुर : टेम्पो व बोलेरो की टक्कर में घायल टेम्पो चालक की इलाज के दौरान मौत, घटना में दूसरी मौत के बाद मचा कोहराम >>