अखिलेश के जुनून ने बिना हाथों के 1600 किमी तक पहुंचाया, अब पूरा जनपद कर रहा तारीफ



विवेक कुमार सिंह गाजीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा आहूत सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा में शामिल यात्रियों के वापस लौटने पर जगह जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। शुक्रवार को गाजीपुर से दिल्ली तक साइकिल चलाकर पहुंचने वाले दोनों हाथों से दिव्यांग पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता अनिल यादव को सपा क्या हर वर्ग के लोगों ने किया।



दोनों हाथों से शत प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद गाजीपुर से दिल्ली तक साइकिल चलाकर जाने वाले अनिल की मजबूत इच्छाशक्ति का सम्मान करने के लिए हर दल के लोग पहुंचे थे। अनिल की साहस की पराकाष्ठा व 1600 किमी के बीच की दास्तान सुनने के लिए पहुंचे लोगों ने अनिल को हाथों हाथ लिया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने कहा कि आज पूरे देश में अघोषित आतंक का माहौल हो गया है। देश एक बार फिर से गुलामी के कगार पर खड़ा है। देश व प्रदेश की सरकारें पिछड़े वर्ग को ठगने का काम कर रही हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव, अशोक बिन्द, दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र, निजामुद्दीन, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, लड्डन खान, सोनू यादव आदि मौजूद थे। संचालन कन्हैया विश्वकर्मा ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही केंद्र व प्रदेश सरकार - एमएलसी चंचल सिंह
भगत विशेष : 23 की उम्र, देश को आजाद कराने के जुनून में चुन लिया था फंदा >>