अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही केंद्र व प्रदेश सरकार - एमएलसी चंचल सिंह



देवकली, गाजीपुर। क्षेत्र स्थित ब्लाक परिसर में शुक्रवार को कृषि निवेश मेला व खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’ ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।



इसके पश्चात किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय विज्ञान का है। ऐसे में किसानों को अब अपनी उत्पादकता व आय बढ़ाने के लिए विज्ञान का सहारा लेते हुए वैज्ञानिक तरह से खेती करनी चाहिए। कहा कि इस उपाय से जहां कम लागत में फसलों का अधिक उत्पादन होगा वहीं उनकी गुणवत्ता बेहतर होने के कारण फसलां की कीमत भी बेहतर मिलेगी। कहा कि आज भी देश की अधिसंख्य आबादी गांवों में यानी कृषि पर आधारित है। ऐसे में खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर हमारे देश के अन्नदाताओं को और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई अन्य उपायों की आवश्यकता है जिस पर केंद्र व प्रदेश सरकारें लगातार काम कर रही हैं। कहा कि आज भी अन्नादाता कई समस्याओं से जूझ रहा है। कृषि वैज्ञानिक सीपी सिंह ने मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण करके बुआई करनी चाहिए। इससे जहां संतुलित खाद का प्रयोग कर धन की बचत होगी वहीं संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग होने से फसल की पैदावार भी बढ़ेगी। डा. शिवकुमार सिंह जैविक खाद व खेती के तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए किसानों से उपाय साझा किए। डा. गजेन्द्र सिंह ने फसलों में लगने वाले रोग व उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा डीपी यादव ने कम्पोस्ट खाद, संतुलित उर्वरक के प्रयोग क जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी मृत्युजंय सिंह ने शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। एडीओ कृषि राम अवध यादव ने बताया कि विभाग द्वारा रोटावेटर पर 35 हजार, पम्पसेट पर 10 हजार, गेहूं बीज, दलहनी, तिलहनी, नेप सेक स्पेयर पर 50 प्रतिशत, 2 हॉर्स पावर सोलर पम्प पर 70 तथा 5 हार्स पावर पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है जिसका लाभ किसानों को अवश्य उठाना चाहिए। इस मौके पर सूर्यनाथ, चन्द्रशेखर, सीता, सूर्यबली, उदयनाथ, अमरनाथ यादव, गुरुप्रसाद गुप्ता, राजाराम, हरिश्चन्द्र, अजय सिंह, प्रमोद, अनिल आदि मौजूद थे। संचालन राम अवध सिंह यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< स्व. पहलवान की पुण्यतिथि में शामिल होंगे प्रदेश के ये दिग्गज
अखिलेश के जुनून ने बिना हाथों के 1600 किमी तक पहुंचाया, अब पूरा जनपद कर रहा तारीफ >>