मिशन शक्ति अभियान के तहत सीओ व कोतवाल ने गांव में महिलाओं को किया जागरूक





जखनियां। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के पदुमपुर मैगरराय व मरदानपुर गांव के पंचायत भवन में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने महिलाओं के साथ बैठक कर जागरुक किया। कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी या छेड़खानी करने के साथ ही सोशल मीडिया पर परेशान करने आदि घटनाओं पर तत्काल 112 या 1090 पर फोन करें। कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। कहा कि सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिस पर 24 घंटे महिला आरक्षी मौजूद रहती हैं। जहां महिलाएं जाकर अपनी समस्या निर्भिकता से बता सकती हैं। आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। इस मौके पर महिला कांस्टेबल सौम्या मिश्रा, माधुरी वर्मा, रेशमा, आसमां, गायत्री यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कॉलेज के प्रबंध समिति के निर्विरोध प्रबंधक बने डॉ. रूद्रपाल, कृष्णपाल बने अध्यक्ष
गाजीपुर में फिर से हीट वेव का शिकार हुआ सुरक्षाकर्मी, ड्यूटी करके घर जा रहे होमगार्ड की हीटवेव से रास्ते में ही मौत >>