जमानियां : 25 हजार का ईनामियां अंतर्राज्यीय गैंगस्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मुकदमे


जमानियां। स्थानीय पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से 25 हजार रूपए के ईनामियां बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सूचना के आधार पर देवैथा चौकी प्रभारी अरूण पांडेय ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ खरगशीपुर स्थित नई बाजार में घेरेबंदी की। उसी समय पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम अशोक कुमार निवासी भोजपुर, बिहार बताया। उसके खिलाफ गैंगस्टर सहित एनडीपीएस आदि एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार होने के चलते उस पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज