भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन





गाजीपुर। राष्ट्र को परम वैभव पर स्थापित करने के लिए अगर किसी राजनैतिक दल ने त्याग व्रत का पालन किया है तो निःसंदेह वह राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने तथा राजनीति को समाज सेवा का माध्यम मानना भाजपा के संस्कार हैं। उक्त बातें जिला कार्यालय पर आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश ने कहीं। कहा कि कुछ सालों पूर्व तक राजनीति भ्रष्टाचार के संरक्षक की भूमिका में देखी जाने लगी थी और राजनेता भ्रष्टाचारी के रूप में। लेकिन उस मिथक को भाजपा नेतृत्व की सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोड़ा है। कहा कि देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए लोगों के जीवन की कठिनाइयों को दूर कर उसे आसान बनाया है। सदर विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र और जन जीवन के प्रति जब भी मुश्किलों का दौर रहा, तब भाजपा कार्यकर्तायों ने कदम बढ़ाकर उन मुश्किलों की चुनौती स्वीकार कर उनका सामना किया है। देश साक्षी है कि कोरोना काल में किस दिलेरी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा का इतिहास रचा। इसके पश्चात हर्षजीत सिंह ने नमो एप व सरल एप के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सुरेश बिंद, मनोज बिंद, शशिकान्त शर्मा, अरविन्द सिंह, अरविन्द बिंद, अजीत सिंह, बाबूलाल बिंद, जितेन्द्र पांडेय, पंकज आदि रहे। अध्यक्षता मुरली कुशवाहा व संचालन रामजी बलवंत ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वेद इंटरनेशनल स्कूल में सैदपुर, देवकली व सादात ब्लॉक 250 ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, गरीब बच्चों के उत्थान के लिए प्रबंधन ने उठाया ये कदम
हाफ एनकाउंटर करते हुए पुलिस ने 4 बदमाशों को दबोचा, 4 अवैध असलहे बरामद >>