गाजीपुर : सेना के साहस, शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना का करेगी गुणगान





गाजीपुर। बीते दिनों पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में भारत की जीत के बाद अपने साहस, शौर्य और पराक्रम से ऑपरेशन सिन्दूर को सफल बनाने वाली भारतीय सेना के सम्मान शनिवार को भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे से ये तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बताया कि लंका मैदान से शुरू होकर तिरंगा यात्रा आमघाट के गांधी पार्क तक जाएगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह होंगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ ने बताई डेंगू मुक्त समाज की बारीकियां, 19 मई से रात में जाकर लोगों के खून की जांच करेंगे एलटी
गोरखपुर : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिले भर में हुए जागरूकता कार्यक्रम, डेंगू से बचाव व उपचार की दी गई जानकारी, डबल अटैक पर किया सर्तक >>