दिवंगत पूर्व उपमंत्री के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, परिजनों को दी सांत्वना



गाजीपुर। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. प्रभुनाथ चौहान के निधन की सूचना पाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि भाजपा हमेशा उनके साथ है। स्व. चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। वहीं अपने बीच प्रदेश अध्यक्ष को पाकर स्व. चौहान की पत्नी इन्द्रावती देवी, माँ सुदामी देवी व दोनां पुत्र बिलखने लगे। जिस पर उन्होंने उन्हें ढाढस बंधाया। कहा कि स्व. चौहान पार्टी के कर्मठ व संघर्षशील नेता थे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, महेश चंद्र श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, विनोद सैनी, भानुप्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, शशिकान्त शर्मा आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज