भाजपा चीफ व मुख्यमंत्री के गाजीपुर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी



गाजीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शुक्रवार को गाजीपुर में हो रहा है। उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सप्ताह में दूसरी बार गाजीपुर पहुंचे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हैदरगंज के पास टोल प्लाजा पर पहुंचा, वहाँ काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहां से प्रदेश अध्यक्ष तुलसीपुर स्थित आईटीआई मैदान में जनसभा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने पदाधिकारियों तथा व्यवस्था प्रमुखों के साथ स्थलीय निरिक्षण किया तथा उचित दिशा निर्देश भी दिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जिला कार्यालय पर पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की व्यवस्था संबंधित आयोजनों को देख रहे व्यवस्था प्रमुखों के साथ बैठक की। कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी, जन समृद्धि, राष्ट्र उत्थान व राष्ट्र सम्मान के कार्यों से हमारी उपस्थिति जन-जन के बीच है। कहा कि पार्टी के लक्ष्यों को कार्यकर्ताओं के संकल्पों के साथ लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम उत्तर प्रदेश की शत प्रतिशत सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सभी कार्यक्रम व्यवस्थित हो, ये हम सभी कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है। बैठक में मौजूद लोकसभा की प्रवासी केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर जड़ तक स्थापित है। इस दौरान व्यवस्था प्रमुखों का प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने वृत्त निवेदन लेकर कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिपं अध्यक्ष सपना सिंह, प्रभारी अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, सरोज कुशवाहा, सुशील उपाध्याय, कृष्णबिहारी राय, रवि प्रताप, ओमप्रकाश, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, अविनाश सिंह आदि रहे।