स्वास्थ्य कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक, सरकार से की मांग





लखनऊ। कानपुर देहात में तैनात एसटीएलएस कर्मचारी योगेंद्र सिंह चंदेल की मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। जिसके बाद विभिन्न जनपदों से कर्मचारियों एवं संघ प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने भी दिवंगत हुए कर्मचारी के आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की एवं मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री मिश्र ने पूर्व में भी प्रधानमंत्री कार्यालय समेत सभी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करा कर उनके निराकरण के लिए पत्र भी लिखा था। स्वास्थ्यकर्मी के निधन पर उन्होंने कहा कि हमारा एक स्वास्थ्य विभाग का सैनिक शहीद हुआ है और उसके परिवार की देखरेख के इंतजाम सरकार को करने चाहिए। ताकि स्वास्थ्य कर्मचारी निर्बाध एवं निश्चिंत होकर सरकार की सेवा में कटिबद्ध होकर अपना योगदान दे सकें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने कहा की संविदा कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिवार के पालन पोषण की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे कि उनके परिवार का भविष्य अंधेरे में रहता है। उन्होंने परिवार की सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध भी किया है। सभी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर में तेज हवाओं संग आई बारिश, आधे घण्टे की बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात
आपातकाल के 74वें साल को भाजपा ने मनाया काला दिवस, इंदिरा गांधी को बताया तानाशाह, लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान >>