रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का केक काटकर मनाया जन्मदिन, की तारीफ





कासिमाबाद। क्षेत्र के फौजदार सर्वहारा विद्यालय में रालोद मुखिया जयंत चौधरी का 43वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव हैंसी ने कहा कि आने वाले समय में नौजवानों व किसानों के भविष्य के रूप में पार्टी मुखिया उभर रहे हैं। कहा कि आज नहीं तो कल नौजवानों व किसानों के वो मसीहा साबित होंगे। कहा कि प्रदेश में कहीं भी पीड़ित परिवार के दुःख दर्द को बांटने के लिए सबसे पहले पहुंचने वाले नेता जयंत चौधरी हैं। हाथरस कांड, लखीमपुर खीरी कांड आदि में उन्होंने लोगों के आंसू पोंछे। इस मौके पर मुन्ना यादव, अरविंद कुमार, महेंद्र यादव, कुंज बिहारी प्रजापति, रामदरस राम, शशिकांत यादव, श्रवण यादव, चिंटू प्रजापति, दूधनाथ यादव, बैतूल फातमा, सबीना खातून, संध्या गोंड, सूर्यजीत, रामाश्रय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पूर्व की सरकारों ने किया हम दलितों का शोषण, योगी व मोदी सरकार ने दिलाया हक व सम्मान - प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा में आने के बाद पहली बार गाजीपुर पहुंचने पर पूर्व मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, मोदी-योगी को बताया आदर्श >>