ग्राम प्रधान संघ के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने रामसमुझ व शीला वर्मा महामंत्री, ब्लॉक संगठन में बढ़ा महिला शक्तियों का दबदबा





बहरियाबाद। क्षेत्र के गदाईपुर गांव के प्रधान रामसमुझ यादव शुक्रवार को सादात ब्लॉक के प्रधान संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं डढ़वल की ग्राम प्रधान शीला वर्मा को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चयन कर सभी को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 88 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों व उनके प्रतिनिधियों ने रामसमुझ यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में धन्नू यादव, महामंत्री शीला देवी, कोषाध्यक्ष वदंना राय व संरक्षक के रूप में सर्वसम्मति से उत्कर्ष पांडेय चुने गये। गदाईपुर गांव से लगातार चौथी प्रधान चुने गये रामसमुझ यादव ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि वो ब्लॉक के सभी प्रधानों के सहयोग से ब्लॉक के सभी पंचायतों का विकास कराने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मदेव यादव, संतोष यादव, कमलेश सिंह होकाड़ू, परमेश यादव, सुशील राय, जितेंद्र पांडेय, श्यामसुंदर जायसवाल, रमेश यादव, विजय कुमार, अनिल सोनकर, राणा यादव, उत्कर्ष पाण्डेय, रामप्रताप यादव, दीपक यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दुकान से गुटखा खरीदने में हुआ विवाद तो बदमाश ने युवक को मार दी गोली, हुआ ऐसा
टीकाकरण को गांव-गांव पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, लोगों में दिख रही जागरूकता >>