युवा जोश के बूते जागृति फाउंडेशन कर रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ‘‘इलाज’’

सैदपुर, ग़ाज़ीपुर। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था भारत जागृति फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में उगे झाड़ झंखाड़, बजबजा रही नालियों आदि की सफाई की गई।

इस बाबत अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने बताया कि फाउंडेशन के सदस्य रोज़ सुबह फरसा, कुदाल व पौधा लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचते हैं। इसके बाद परिसर के एक हिस्से ही सफाई कर वहां पर पौधे भी रोपते हैं। बताया कि गंदगी वाले स्थानों पर विशेष रूप से सफाई किया जाता है तथा सफाई रखने के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया जाता है। रोजाना स्वच्छता अभियान चलाने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की दशा पहले से अब काफी सुधर गई है। पहले कूड़े का अंबार लगने की वजह से बदबू भी आती थी जिसे पूरी तरह अब साफ़ कर दिया गया है। संस्था के सदस्य 9 बजे तक सफाई अभियान चलाते है उसके बाद मजदूर लगाकर दिन भर साफ कराते है। कहा कि जब तक स्वास्थ केंद्र पूरी तरह साफ़ नही होगा तब तक रोजाना संस्था के सदस्य स्वच्छता अभियान चलाते रहेंगे। इस मौके पर मनीष जायसवाल, सौरभ जायसवाल, राजेश गुप्ता,सतीश कमलापुरी, हिमांशु सोनी, अंकित वर्मा, दीना सेठ, राकेश सिंह, विजय जायसवाल, जितेंद्र सोनकर, शुभम सोनकर, रवि गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।