अज्ञात वाहन ने रेलकर्मी को रौंदा, मौत के बाद परिजनों ने किया आनन फानन में दाह संस्कार





नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी रेलकर्मी की गुरुवार की रात खुर्दापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नैसारा गांव निवासी अशोक राम 29 पुत्र घुरहू राम 2015 में ग्रुप डी भर्ती में ट्रैकमैन नियुक्त हुआ था। जिसके बाद वो चेन्नई में तैनात था। बीते कुछ दिनों पूर्व वो छुट्टी पर घर आया था। गुरूवार की शाम को वो युसूफपुर खड़बा में एक शादी में गया था। वहीं से वो अपने ससुराल खुर्दापुर चला गया। पत्नी से मिलने के बाद रात में ही वो घर लौट रहा था तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद दुर्घटना की जानकारी किसी तरह उसके ससुर गुलाब को हुई। तो उन्होंने अपने समधी घुरहू को रात ढाई बजे फोन कर जानकारी दी और बताया कि वो उसे लेकर वाराणसी जा रहे हैं। इस बीच वाराणसी में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन उसका दाह संस्कार चोचकपुर घाट पर कर दिया। मृतक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो वर्ष पूर्व अशोक की शादी खुर्दापुर की प्रियंका से हुई थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ....और जब बंधनों को तोड़ ससुर के शव को कंधा देने सड़क पर उतर गई हीरावती व सीमा
विद्युत विभाग की मनमर्जियों की सजा भुगत रहे उपभोक्ता, बिना मीटर में कनेक्शन के हजारों का आया बिल >>