जखनियां : रायपुर बाजार में हुई पूर्वांचल साहू समाज की बैठक, सुभाष बने ब्लॉक अध्यक्ष, राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील


जखनियां। क्षेत्र के रायपुर बाजार में सोमवार को पूर्वांचल साहू समाज समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जहां सर्वसम्मति से सुभाष साहू को सादात का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। कहा कि किसी भी समाज को चलाने के लिए संगठन की आवश्यकता होती है। कहा कि संगठन मजबूत होने पर ही अपनी पहचान बन सकती है। ऐसे में हमें पहचान बनाने के लिए समाज को संगठित करना होगा। कहा कि संगठन के माध्यम से हम अपने समाज के छोटे-बड़े सभी व्यवसायियों व गरीबों की मदद कर सकते हैं, इसके लिए हमें आगे आकर उन्हें संगठन से जोड़ना होगा। इसके साथ ही हमें अपनी राजनैतिक भागीदारी बढ़ानी होगी। इस मौके पर सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष साहू, जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक साहू, जिला युवाध्यक्ष आरके गुप्ता, सीताराम गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, लालचंद साहू, हंसलाल साहू, संजय साहू, राकेश साहू, सादुल साहू, मुन्ना साहू, अखिलेश साहू आदि रहे। अध्यक्षता हरिश्चंद्र साहू व संचालन माया साहू ने किया।